Sunday, May 1, 2022

एक छुपा हुआ सच

इस संसार मे दो शाश्वत नियंम है जो पहले भी थे,आज भी हैं और जब तक यह
संसार रहेगा तब तक रहेंगे| इन नियमो को ईश्वर भी अमान्य नहीं कर सकते हैं|
हम इंन नियमो से उत्पन्न परिणामों से निजात पाने के लिए तमाम प्रकार के भजन
पूजन, व्रत और उपवास करके भगवान की शरण मे खुद को समर्पित कर देने की  
कोशिश करते है मगर नतीजा विफल रहता है और मन की संतुष्टि समझकर खुद  
को शांत्वना और सहारा देते रहते है जबकि इन परिस्थितियों का मुकाबला करने
के लिए कोई दूसरा रास्ता या विकल् खोजने का प्रयास नहीं करतेहै| इस विषय  
मे मेरे मन मे कुछ विचार आया है जो इस प्रकार है ;-
 
इस संसार में दो नियम अपरिवर्तनीय है|
 
1) यह संसार अनिश्चित है और
2) इस संसार मे बहुत सी घटनाएँ आकस्मिक रूप से घटित होती है |
 
इन्हीं दोनों कारण से उत्पन्न नतीजे के सामने मानव सबसे बेबस और असहाय
है, फलतः भयभीत भी है| हम क्या करें यह यक्ष॑ प्रश्न निरंतर हमारे मष्तिस्क
को परेशान करता रहता है| इससे मुकाबला करने हेतु हमें दो कार्य करना चाहिए|
 
1) हम तन, मन, धन से तैयार रहें
2) कोई घटना आकस्मिक रूप से घटने से पहले ही हम उसके लिए सतर्क रहें |
 
इस संसार मे एक और नियम सदैव चलता है यथा जहाँ पर श्रृष्टि है वहां विनाश है, 
जहाँ आकर्षण है वहां विकर्षण है, जहाँ अँधेरा है वहीं कहीं उजाल्रा है, जहाँ सुख है 
वहां दुःख है और जहाँ निश्चितता है वहीं पर अनिश्चितता भी है| जिस प्रकार मृत्यु निश्चित 
है परन्तु वह कब कहाँ और कैसे होगी यह सब अनिश्चित है|
 
हम सतर्कता और तैयारी बरतने मे किस हद तक कामयाब होंगे यह इस बात
पर निर्भर करेगा कि हम किस सीमा तक तैयार और सतर्क हैं| जब भी हम कोई
यात्रा प्रारंभ करते हैं उस समय लगभग निश्चित रूप से हमजय मा काली या दुर्गा 
का जप करते हैं जिससे, हमें रास्ते मे अचानक कोई विपरीत परिस्थिति का
सामना  करना पड़े | मगर ह्र्म लोग यह खयाल नहीं करते कि दुर्घटना से बचने
के लिए हमारा असली रक्षा कवच या बीज मंत्र रास्ते मे जगह जगह लिखा रहता
है कि
 
सावधानी हटी दुर्घटना घटी” |
 
इसी प्रकार बिना सोचे समझे हम जीवन भर गलत नंबर डायल करते रहते है और
उसका नतीजा शून्य रहता है |
 
अंत मे हम यही कहना चाहेंगे कि तन मन और धन से हमेशा तैयार और सतर्क रहें|
अगर हम कहीं जाने के लिए पूरी तैयारी कर रहें हैं परन्तु घड़ीका ध्यान नहीं रखेंगे
तो गाड़ी समय पर निकल जाएगी और हमारी सारी तैयारी
धरी कि धरी रह जाएगी |
 
“KEEP YOURSELF PREPAIRED AND ALERT WHEN YOU CAN NOT PREDICT”
 
शुभकामनाओ सहित
 
अमरनाथ मुखर्जी ( मोबाइल 979406209 )